लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: भाजपा कार्यकर्ताओं की लिंचिंग के मामले मे एसआईटी ने दो किसानों को गिरफ्तार किया

By विशाल कुमार | Updated: October 27, 2021 08:22 IST

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दर्ज दूसरे एफआईआर में यह पहली गिरफ्तारी है. बीते 3 अक्तूबर को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी से रौंदे जाने से चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी. इसके बाद हुई हिंसा में बाकी तीन लोगों की मौत हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दर्ज दूसरे एफआईआर में यह पहली गिरफ्तारी है.पहले एफआईआर में आशीष मिश्रा सहित 13 की गिरफ्तारी हो चुकी है.

लखनऊ:लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को दो भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की महिंद्रा थार के ड्राइवर की कथित लिंचिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दर्ज दूसरे एफआईआर में यह पहली गिरफ्तारी है. बीते 3 अक्तूबर को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी से रौंदे जाने से चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी. इसके बाद हुई हिंसा में बाकी तीन लोगों की मौत हो गई थी.

मंगलवार को एसआईटी ने दोनों किसानों 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह और 25 वर्षीय विचित्र सिंह को लखीमपुर खीरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया.पुलिस ने कहा कि दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गुरविंदर और विचित्र का नाम उस समय सामने आय़ा जब एसआईटी ने संदिग्धों की पहचान के लिए छह तस्वीरें सार्वजनिक कीं.

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को एक वीडियो में हमला और आगजनी करते हुए देखा गया.इस मामले में एसआईटी ने तीन और संदिग्धों की पहचान की और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है.

पुलिस ने 25 गाड़ियों की पहचान की है और उनके संबंध जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगी है.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के पहले एफआईआर जिसमें चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो चुकी है में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें आशीष मिश्रा भी शामिल है जिसे डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंगलवार को ही पुलिस ने महिंद्रा थार में सवार तीन आरोपियों मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा और धर्मेंद्र को हिरासत में लिया और उन्हें 29 अक्तूबर तक हिरासत में भेज दिया गया.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार