लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को कब बर्खास्त किया जाएगा, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर किया हमला, MSP पर कानून कब?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 13:41 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे को लेकर चल सदन में चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवालों से डरती है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर पिछले चार दिनों से गतिरोध बना हुआ है।शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि तक के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को कब बर्खास्त किया जाएगा, ‘शहीद किसानों’ के परिवारों को मुआवजा कब मिलेगा और न्यूतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून कब तक बनेगा।

 

उन्होंने यह दावा भी किया कि ये कदम उठाने तक ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कृषि विरोधी कानून बनाने के लिए मांगी गई माफी’ अधूरी होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जब प्रधानमंत्री ने कृषि-विरोधी क़ानून बनाने के लिए माफी मांग ली तो वह संसद में यह भी बतायें कि प्रायश्चित कैसे करेंगे- लखीमपुर मामले के मंत्री की बर्खास्तगी कब? शहीद किसानों को मुआवज़ा कितना-कब? सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस वापस कब? एमएसपी पर क़ानून कब? इसके बिना माफ़ी अधूरी!’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की गई थी। संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन इन कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को दोनों सदनों - लोकसभा और राज्यसभा ने मंजूरी प्रदान कर दी। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराहुल गांधीनरेंद्र मोदीलखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार