लाइव न्यूज़ :

लखीमपुरी खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा को जमानत देने वाले हाईकोर्ट के जज ने खुद को सुनवाई से अलग किया, सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष सुनवाई का दिया था आदेश

By विशाल कुमार | Updated: April 28, 2022 08:48 IST

बीते 18 अप्रैल को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने के लिए न्यायिक मिसालों और स्थापित मानकों की अनदेखी करने का हवाला देते हुए आशीष मिश्रा की जमानत खारिज कर दी और उनकी जमानत पर नए सिरे और निष्पक्षता से सुनवाई करने के लिए मामला हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी। 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत खारिज कर दी थी।याचिकाकर्ताओं के वकील ने मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूसरी पीठ के पास भेजने का निर्देश देने की मांग की थी।

लखनऊ: लखीमपुरी खीरी हिंसा मामले के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज जस्टिस राजीव सिंह ने जमानत पर आगे होने वाली सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

बता दें कि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

बीते 18 अप्रैल को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने के लिए न्यायिक मिसालों और स्थापित मानकों की अनदेखी करने का हवाला देते हुए आशीष मिश्रा की जमानत खारिज कर दी और उनकी जमानत पर नए सिरे और निष्पक्षता से सुनवाई करने के लिए मामला हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया था।

इस पर याचिकाकर्ताओं के वकील ने मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूसरी पीठ के पास भेजने का निर्देश देने की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर छोड़ दिया था।

हालांकि, सिंह ने जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही एकल न्यायाधीश की पीठ से खुद को अलग करने का कोई कारण नहीं बताया। नई पीठ के गठन के बाद अब अगली सुनवाई की तारीख तय की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान आठ लोग मारे गए थे। यह हिंसा तब हुई थी जब किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, एक वाहन जिसमें आशीष मिश्रा बैठे थे, उसने चार किसानों को कुचल दिया था। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने वाहन चालक और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इस दौरान हुई हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी। केंद्र के अब निरस्त किए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे विपक्षी दलों और किसान समूहों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश था।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाAllahabad High Courtसुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशकिसान आंदोलनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज