लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार, आशीष मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 01:24 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ता सहित चार और लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा सहित मामले में अन्य आरोपियों को भी सोमवार को पुलिस हिरासत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। विपक्षी दल इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘लखीमपुर खीरी पुलिस की अपराध शाखा ने स्वात टीम के साथ मिलकर सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के जांचकर्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित जायसवाल, शीशीपाल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी ऊर्फ सत्यम और नंदन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, अंकित दास, आशीष पांडेय, लवकुश राणा, शेखर भारती और लतिफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज