लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर घटना पर बोलीं प्रियंका गांधी- रोज अखबारों-टीवी में झूठे विज्ञापनों से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती, राहुल गांधी ने भी बोला हमला

By अनिल शर्मा | Published: September 15, 2022 12:11 PM

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा कि आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया थाः प्रियंका गांधीपुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखीमपुर खीरीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। प्रियंका ने कहा कि सरकार कब जागेगी?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

वहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने ट्वीट किया, "लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है।"

राहुल गांधी ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, "बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।"

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने एक संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraलखीमपुरlakhimpur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारतLok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल सहित गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "आपका हर वोट अमेठी के विकास को नई दिशा देगा", स्मृति ईरानी ने संसदीय क्षेत्र के लोगों से वोट डालने की अपील की

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai LS Polls 2024: वर्ली बूथ में शौचालय के अंदर मृत मिला शिवसेना (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट, पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 5वें चरण में 57% से अधिक मतदान हुआ, पश्चिम बंगाल 73% मतदान के साथ आगे

भारतVIDEO: 'मोदी के भक्त हैं प्रभु जगन्नाथ',संबित पात्रा के कथित विवादित बयान ओडिशा कांग्रेस ने की माफी की मांग

भारतBihar Lok Sabha Polls 2024: बिहार में शाम 5 बजे तक कुल 52.35% हुआ मतदान

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी