लाइव न्यूज़ :

Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल सरकार के मंत्री रामलाल मारकांडा और सुरेश भारद्वाज हारे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 16:00 IST

Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को हो रही है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में कुल 68 सीट है।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के अनुसार, भाजपा 11 सीट जीत चुकी है और 15 पर आगे चल रही है।कांग्रेस ने 12 सीट जीत ली है, जबकि 27 पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। 

Lahaul & Spiti seat results: हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामलाल मारकांडा को लाहौल स्पीति सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने 1616 मतों से बृहस्पतिवार को हरा दिया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी से मौजूदा कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह से हार गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को हो रही है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 39 सीट पर आगे चल रही है। प्रदेश में कुल 68 सीट है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने 12 सीट जीत ली है, जबकि 27 पर बढ़त बनाए हुए है। आयोग के अनुसार, भाजपा 11 सीट जीत चुकी है और 15 पर आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज कसुम्पटी सीट से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ने हराया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनिरुद्ध सिंह ने 8,655 मतों के अंतर से यह जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को शिमला (शहरी) निर्वाचन क्षेत्र से कसुम्पटी में स्थानांतरित किया गया था। सुरेश भारद्वाज निवर्तमान विधानसभा में शिमला (शहरी) सीट से विधायक थे। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित परिणाम में देहरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,500 से अधिक वोट से हरा दिया है। सिंह ने राजेश शर्मा को 3,877 वोट से हराया। निर्दलीय विधायक सिंह 12 नवंबर को हुए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022जयराम ठाकुरBJPकांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो