लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 245 नए मामले आए

By भाषा | Updated: April 17, 2021 12:57 IST

Open in App

लेह, 17 अप्रैल लद्दाख में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 245 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,709 हो गए। शनिवार को एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के इस बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में लेह में 236 और कारगिल में नौ नये मरीज सामने आये। लद्दाख में उपचाराधीन मरीज बढ़कर अब 1,363 हो गई है

बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को लेह के चिकित्सा अधिकारी ने सफल उपचार के बाद 47 मरीजों को छुट्टी दी। लेह में अब 1295 और कारगिल में 68 मरीज उपचाररत हैं ।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में अबतक 132 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें लेह से 88 और कारगिल से 44 मरीज थे।

इस बीच, लेह के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत सुसे ने मामलों में आकस्मिक वृद्धि के बीच कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की । उसने बताया गया कि लेह में इस महीने जो नये मामले सामने आये उनमें 86 फीसद मरीज बाहर आये आये श्रमिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह