लाइव न्यूज़ :

स्कूलों की तरफ से छात्रों को अंक देने में एकरूपता का अभाव : शिक्षक संगठन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:21 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जुलाई पश्चिम बंगाल में कई शिक्षक संगठनों ने कहा है कि नौवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूलों द्वारा अंक देने में एकरूपता की कमी के कारण अधिकांश छात्रों ने माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा में उच्च अंक हासिल किए।

इस साल की माध्यमिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किए हैं और उत्तीर्ण प्रतिशत रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा। वैश्विक महामारी की स्थिति के कारण इस साल माध्यमिक परीक्षा नहीं हुई और मूल्यांकन नौवीं कक्षा के लिए 2019 की परीक्षा में विद्यार्थी के प्रदर्शन और 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय के लिए आंतरिक मूल्यांकन के 50:50 के अनुपात पर आधारित था।

शिक्षक संगठनों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि इतने सारे विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त होना और उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी होने के कारण 11वीं कक्षा के लिए निर्धारित सीटों से ज्यादा छात्र पास आउट हो गए हैं।

आल बंगाल पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी चंदन गरई ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा की परीक्षा में अंक देने में कई स्कूलों द्वारा सख्ती नहीं बरती जाने के पीछे कारण है और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऐसी स्थिति में बहुत कुछ कर नहीं सकता क्योंकि उन्हें स्कूलों द्वारा भेजे गए अंकों को मानना ही होता।

गरई ने कहा, “विद्यार्थियों को जब कक्षा नौ में प्रोन्नत किया जाता है तब कई स्कूल मूल्यांकन में सख्त नहीं होते। यह प्रक्रिया 10वीं में कठिन हो जाती है। जब बोर्ड ने सद्भावना में कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा के अंकों और कक्षा 10वीं के विषयवार आंतरिक मूल्यांकन को बराबर महत्व देते हुए 50:50 के अनुपात की घोषणा की थी तो हमें यह डर था कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप अंक नहीं मिलेंगे और यह सच साबित हुआ।”

उन्होंने कहा कि उभरती हुई स्थिति से उच्च माध्यमिक संस्थानों में सीटों की संख्या कम हो जाएगी क्योंकि 10 लाख से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें से नौ लाख से अधिक प्रथम श्रेणी प्राप्त कर चुके हैं और कम योग्यता वाले छात्रों को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन