लाइव न्यूज़ :

Kurhani assembly by-election 2022: 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, 21 नवंबर तक ले सकते हैं नाम वापस, चिराग ने बीजेपी को किया समर्थन, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 20:28 IST

Kurhani assembly by-election 2022: बिहार के कुढ़नी में चुनाव हो रहा है। उम्मीदवार 21 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं और मतदान पांच दिसंबर को होगा तथा वोटों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अनिल कुमार सहनी करते थे। धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Kurhani assembly by-election 2022:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उम्मीदवार 21 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं और मतदान पांच दिसंबर को होगा तथा वोटों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी।

कुढ़नी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अनिल कुमार सहनी करते थे। धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद विधानसभा से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुढ़नी सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।

इस सीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के मनोज कुशवाहा सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है । 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुप्ता राजद के सहनी से केवल 700 से अधिक मतों से हार गए थे। इस बार राजद ने यह सीट सहयोगी जदयू के लिए छोड़ दी है। राज्य में भाजपा को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन प्राप्त है।

इस बीच, दो छोटे दल पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकास इंसान पार्टी (वीआईपी) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी भाजपा और जदयू के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। वीआईपी ने जहां नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा है वहीं, एआईएमआईएम ने ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के पूर्व सदस्य मोहम्मद गुलाम मुर्तजा को प्रत्याशी बनाया है। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाआरजेडीBJPतेजस्वी यादवनीतीश कुमारचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए