लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी के नजदीकी मंत्री ने सीनियर बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, प्लान बी की हो रही है तैयारी

By विकास कुमार | Updated: July 13, 2019 10:30 IST

इस बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची हुई है, क्योंकि बीजेपी और जेडीएस पहले भी 2006 में गठबंधन की सरकार बना चुके हैं. कुमारस्वामी ने इस बैठक को इत्तेफाक बताया है तो वहीं, बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि जेडीएस के साथ हाथ मिलाने की कोई गुंजाइश नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस नेता महेश के मुताबिक यह बैठक करीब 25 मिनट चली है.महेश जेडीएस ज्वाइन करने से पहले दो बार बीजेपी से केआर नगर विधानसभा के विधायक रह चुके हैं.

कर्नाटक में जारी सियासी उठापठक के बीच कुमारस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से बहुमत साबित करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है. कांग्रेस के नेता और संकटमोचक की भूमिका में दिख रहे डीके शिवकुमार इस्तीफा दे चुके विधायकों से मिल कर उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं. 

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पयर्यटन मंत्री और कुमारस्वामी के करीबी नेता सा रा महेश ने बीजेपी के कर्नाटक प्रभारी मुरलीधर राव और वरिष्ठ नेता इश्वरप्पा से मुलाकात की है. ऐसा कहा जा रहा है कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी मंत्री को भेज कर प्लान बी की तैयारी कर रहे हैं. 

इस बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची हुई है, क्योंकि बीजेपी और जेडीएस पहले भी 2006 में गठबंधन की सरकार बना चुके हैं. कुमारस्वामी ने इस बैठक को इत्तेफाक बताया है तो वहीं, बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि जेडीएस के साथ हाथ मिलाने की कोई गुंजाइश ही नहीं है. 

जेडीएस नेता महेश के मुताबिक यह बैठक करीब 25 मिनट चली है लेकिन बीजेपी नेताओं की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. येदियुरप्पा भी वेट और वाच की रणनीति अपनाते हुए दिख रहे हैं. 

महेश जेडीएस ज्वाइन करने से पहले दो बार बीजेपी की तरफ से केआर नगर विधानसभा के विधायक रह चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जेडीएस के नाराज विधायकों को बीजेपी के करीब लाने में इन्हीं की भूमिका है. 

कुमारस्वामी फिलहाल प्रदेश के सीएम हैं लेकिन बीजेपी के साथ आने के बाद येदियुरप्पा के कारण इस पद पर उनकी दावेदारी स्वतः खत्म हो जाएगी, ऐसे में अंतिम वक्त तक विधायकों को मनाने का प्रयास जारी रहेगा.

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां