लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में BJP नेताओं ने कराया क्रिकेट मैच का आयोजन, भड़के कुमार विश्वास ने कहा- इन चिंटुओं को कोरोना पीड़ितों की सेवा में ड्यूटी कराएं

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 14:25 IST

लॉकडाउन में क्रिकेट मैच का आयोजन कराने वाले बीजेपी नेताओं के लिए कुमार विश्वास ने कहा है कि इन्हें कोरोनाग्रस्त जमातियों की सेवा में लगाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बाराबंकी में बीजेपी नेताओं ने लॉकडाउन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया।इस पर कुमार विश्वास ने मैच का आयोजन करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है।कुमार विश्वास ने कहा कि ये चिंटू सरकारी आदेशों की गेंदों पर चौके-छक्के मार रहे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और लोग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीजेपी नेताओं ने लॉकडाउन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया, जिस पर कुमार विश्वास ने मैच का आयोजन करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है।

कुमार विश्वास ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाने के फैसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। साथ ही उन्होंने क्रिकेट मैच का आयोजन करने वाले बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि ये चिंटू सरकारी आदेशों की गेंदों पर चौके-छक्के मार रहे हैं।

कुमार विश्वास ने बीजेपी नेता के क्रिकेट आयोजन की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, "जिस दल के शीर्षस्थ नेता योगी आदित्यनाथ लॉकडाउन की मर्यादा पालन के लिए अपने पिता के अंतिम संस्कार तक में न गए हों उस @UPbjpParty के ये चिंटू सरकारी आदेशों की गेंदों पर चौके-छक्के मार रहे हैं ? इन्हें कोरोनाग्रस्त जमातियों की सेवा में ड्यूटी सौंपे @UPGovt पाप धुल जाएंगे इनके।"

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1449 हो गई है, जिसमें से 21 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि इसमें से 173 लोग ठीक भी हुए हैं और डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21393 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 681 लोगों की जान जा चुकी है और 4258 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16454 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कुमार विश्वासकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव