लाइव न्यूज़ :

सेना ने किया पलटवार, जवान की हत्या करने वाले 3 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2018 08:42 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

Open in App

जम्मू, 22 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जवानों ने आतंकियों के पास से कुछ हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें: 2 शादीशुदा शख्स ने छह वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, लड़की की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें: शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने पर आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि कश्मीर के कुलगाम जिले के मुतालहामा इलाके से शुक्रवार को अपहृत पुलिस के जवान सलीम शाह का गोलियों से क्षत-विक्षत शव शनिवार को बरामद हुआ था। पुलिस के इस कांस्टेबल का क्षत-विक्षत शव जिले के ही कैमोह इलाके से बरामद किया गया था. कहा जा रहा ही कि इस जवान की हत्या आतंकवादियों ने की थी. हालांकि, इस हत्या की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। अनंतनाग में केरिपुब पार्टी पर आतंकी हमले में दो जवान जख्मी हुए हैं तो कुपवाड़ा में घुसपैठियों से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा जा चुका था।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अपने घर छुट्टी बिताने घर आए पुलिसकर्मी सलीम शाह को बीती रात आतंकियों ने अगवा किया था। उसे आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों ने आतंकियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?