2 शादीशुदा शख्स ने छह वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, लड़की की हालत गंभीर
By भाषा | Published: July 22, 2018 05:46 AM2018-07-22T05:46:59+5:302018-07-22T05:46:59+5:30
घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रायगढ़ , 21 जुलाई: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छह साल की लड़की के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना बुधवार को तमनार थाना क्षेत्र में हुई।
तमनार थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) एस एन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान श्यामलाल मिहिर (35) और सेत कुमार कुर्रे के रूप में की गयी है जिसे कल गिरफ्तार कर लिया गया। वे दोनों शादीशुदा हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एयर होस्टेस मौत मामला: आरोपी पति मयंक को वापस से रिमांड में लेगी पुलिस
वहीं, शनिवार को अलवर में सात महीने की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी को फांसी की सजा दी गई है। अलवर जिले के विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित-जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण) जगेन्द्र अग्रवाल ने पॉक्सो एक्ट के तहत अलवर जिले के लक्ष्मणगढ क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी 19 वर्षीय पिन्टू को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई है।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ओ. पी. गल्होत्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार देने की यह प्रदेश में पहली कार्रवाई है। 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में कठोर सजा देने के लिए 21 अप्रैल को यह दण्ड विधि संशोधन अस्तित्व में आया था।
(सांकेतिक तस्वीर)
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!