लाइव न्यूज़ :

अलका लाम्बा पर पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्ज कराया केस, तो नेता ने कहा- 'बसपा और BJP जोर लगा के हईशा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2020 12:40 IST

अलका लाम्बा ने 2019 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया था। दिल्ली चुनाव के कुछ महीनों पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअलका लाम्बा ने अपने विवादित ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- मेरे इस ट्वीट को ध्यान से पढ़कर जो BJP के नेता का नाम अगर खोज निकालेगा, उसे इनाम में मैं ट्विटर पर फॉलो करूंगी। अलका लाम्बा कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कर रही हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लाम्बा पर पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने केस दर्ज करवाया है। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर उन्नाव रेप कांड में सजा काट रहे है। कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने रविवार (24 मई) को उन्नाव पुलिस से अलका लाम्बा के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अलका लांबा और एक अन्य व्यक्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट से विवादित और भ्रामक ट्वीट किए हैं।

अलका लाम्बा ने केस दर्ज होने पर दी प्रतिक्रिया

एफआईआर दर्ज होने के बाद अलका लाम्बा ने ट्वीट कर इस पर प्रतिक्रिया दी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। अलका लाम्बा ने ट्वीट कर लिखा, ''पूरे लॉकडाउन के दोरान कुछ और हुआ हो या ना हुआ हो पर FIR जमकर हुई हैं। सुनने में आया है कि दो अर्जियां तो मेरे खिलाफ भी थाने में आ चुकीं हैं। BSP और BJP जोर लगा के हईशा।''

जानिए किस विवादित ट्वीट पर अलका लाम्बा के खिलाफ पूर्व विधायक की बेटी ने दर्ज करवाया केस 

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने  शिकायत में दावा किया है कि ट्विटर पर एक खबर के जरिए दावा किया गया था कि हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी है। खबर को रीट्वीट करते हुए अलका लाम्बा ने पीएम मोदी, सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने रविवार (24 मई) को एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर बताया कि कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धरना पटेल ने अपने ट्विटर अकांउट पर उनके पिता के खिलाफ एक फर्जी ट्वीट किया है।  

शिकायत में ऐश्वर्या ने यह भी लिखा है कि उनके पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील कर रखी है। जिसकी सुनवाई एक जून को होगी। अपील में जमानत का जिक्र भी नहीं है। 

शिकायत में ऐश्वर्या ने यह भी लिखा है, अलका लाम्बा व धरणा पटेल ने पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई) को जमानत दिए जाने का फर्जी ट्वीट पोस्ट कर प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

टॅग्स :अलका लांबाकुलदीप सिंह सेंगरउन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसIndian National Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए