लाइव न्यूज़ :

मोदी-ओली मुलाकातः भारत और नेपाल के बीच नई रेलवे लाइन बनाने पर सहमति, जानें दौरे की खास बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 7, 2018 17:38 IST

नेपाल ने चीन के वन बेल्ट वन रोड (OBOR) परियोजना पर सधा रवैया अपनाया है। जानें नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के भारत दौरे की खास बातें...

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैलः भारत से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए भारत और नेपाल दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की है। इस मौके पर भारत और नेपाल के रिश्तों की विरासत को याद दिलाते हुए कहा कि दोनों देशों के पास एक दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है। जानें केपी ओली के भारत दौरे की खास बातें...

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देश अपनी सीमाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वो नेपाल के साथ वाटरवेज और रेल संपर्क सुधारना चाहते हैं। इसके लिए कई योजनाओं पर विमर्श भी किया गया।

- नेपाल के प्रधानमंत्री ने चीन के वन बेल्ट वन रोड परियोजना में उदासीन रवैया अपनाया है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हमारे दो मित्रवत पड़ोसियों के दोस्ताना रिश्ते हैं। दोनों देशों हमसे अधिक विकसित हैं। उनका जनसंख्या भी हमसे कहीं ज्यादा है। इसलिए हम दोनों देशों के साथ मिलकर चलना चाहते हैं।'

- केपी ओली ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले कहा कि एग्रीमेंट साइन करने से ज्यादा जरूरी दोस्ती है।

- नेपाल के प्रधानमंत्री अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के साथ उनका स्वागत समरोह रखा गया।

- केपी ओली ने राष्ट्रपति भवन में कहा कि दोस्ती सबसे जरूरी है और इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। कोई भी एग्रीमेंट दोस्ती से ही शुरू होता है। अपने पड़ोसी देश भारत से हम दोस्ती की उम्मीद करते हैं।

- प्रधानमंत्री ओली शाम 6 बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे। उसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी मुलाकात की योजना है।

- प्रधानमंत्री ओली अपनी पत्नी राधिका शाक्य और कई मंत्रियों, सांसदों, सचिवों और उच्चाधिकारियों के साथ भारत दौरे पर आए हैं।

टॅग्स :नेपालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज