लाइव न्यूज़ :

कोविड टीका कमी: आंध्र सरकार केन्द्र से एक करोड़ खुराकों की तत्काल आपूर्ति करने का आग्रह करेगी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:15 IST

Open in App

अमरावती, आठ अप्रैल आंध्र प्रदेश सरकार कोविड टीके की कमी को पूरा करने के लिए कम से कम एक करोड़ खुराकों की तत्काल आपूर्ति करने का केन्द्र से अनुरोध करेगी क्योंकि राज्य में टीकों का मौजूदा भंडार दो दिनों से ज्यादा नहीं चलेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को बृहस्पतिवार को यहां एक समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि वर्तमान में राज्य में टीके की सिर्फ तीन लाख खुराकें हैं जबकि औसतन 1.4 लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है।

राज्य में 45 साल से अधिक के एक करोड़ से अधिक लोग हैं जिन्हें टीका लगाया जाना है लेकिन टीकों की कमी चिंता का कारण बन गई है।

मुख्यमंत्री ने, हालांकि, निर्देश दिया कि इन सभी लोगों को एक महीने के भीतर टीका लगाया जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को केंद्र सरकार के अधिकारियों से बात करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य को टीकों की खुराकों की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा, ‘‘कोविड-19 को रोकने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है। केन्द्र के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी का टीकाकरण करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो