लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति काबू में है, मामले कम हो रहे हैं: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-महामारी की स्थिति 'नियंत्रण में' है और मामलों की संख्या भी कम हो रही है।

दिल्ली बार काउंसिल और दिल्ली के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में उस निवेश का परिणाम अब महामारी के दौरान दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा “ दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रही है। अब राजधानी में कोविड-19 के मामले भी कम हो रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली ने कोविड-19 महामारी के समय बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है।”

उन्होंने कहा,“न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर पहुंचने पर मरीजों को सड़कों पर सोना पड़ा था लेकिन दिल्ली में जब एक दिन में 8,500 मामले आए तब भी अस्पतालों में 7,500 बेड खाली थे और यह सब हमारे मजबूत अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था के कारण संभव हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र