लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में केवल दो लोग उपचाराधीन

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:30 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 23 नवंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी केवल दो लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 के कुल 7,676 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। कुल 7,545 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 129 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, प्रशासन ने अभी तक 6.26 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और संक्रमण की दर 1.22 प्रतिशत है।

बुलेटिन में बताया गया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 2.95 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है। इनमें से 2.41 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो