लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: 'अयोध्या की रामलीला' में टीके की दोनों खुराक ले चुके कलाकार ही भाग ले सकेंगे

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:33 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाली प्रसिद्ध 'अयोध्या की रामलीला' के सभी कलाकार कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। तिवारी ने कहा कि किसी भी कलाकार को तब तक रामलीला में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक उन्होंने कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक नहीं ली हों। पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी इस रामलीला में अंगद का किरदार निभाएंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होने वाली इस रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म एवं टीवी जगत के कई नामचीन कलाकार जैसे शक्ति कपूर, बिंदू दारा सिंह, असरानी, शाहबाज खान, अवतार गिल, राकेश बेदी समेत अन्य 'अयोध्या की रामलीला' में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी दिल्ली के सांसद एवं रामलीला के संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिछले साल दूरदर्शन पर रामलीला के प्रसारण को 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस साल और भी अधिक संख्या में दर्शक रामलीला देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

बॉलीवुड चुस्कीVHP की आपत्ति के बाद पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला से हटाया गया, निभाती मंदोदरी की भूमिका

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम