लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए कोविड-19 जांच रिपोर्ट की जरुरत नहीं

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जनवरी श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने रविवार को घोषणा की कि श्रद्धालुओं को 21 जनवरी से पुरी में 12वीं सदी के इस मंदिर में प्रवेश पाने के लिए अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पेश करने की जरूरत नहीं है।

इस संबंध में एसजेटीए प्रमुख कृष्ण कुमार, पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने एक बैठक में यह निर्णय लिया।

एसजेटीए प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘श्रद्धालु 21 जनवरी से कोविड-19 जांच रिपोर्ट के बिना मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। यह फैसला 21 फरवरी तक लागू रहेगा।”

कुमार ने कहा कि एसजेटीए ने आम जनता के लिए मंदिर में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील देने का फैसला किया है। महामारी के चलते नौ महीने तक बंद रहने के बाद तीन जनवरी से मंदिर जनता के लिए खोला गया ।

पुरी के जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में आने वाले बुजुर्गों/वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही विशेष व्यवस्था और कतार व्यवस्था शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल