लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 दवाओं की जमाखोरी: दिल्ली पुलिस ने 73 मामले दर्ज कर 91 को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच दवाओं व चिकित्सा उपकरणों की जमाखोरी व कालाबाजारी के संबंध में 70 से ज्यादा मामले दर्ज कर 91 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को ट्वीट किये गए आंकड़े के मुताबिक, पुलिस ने विभिन्न छापों में 13 ऑक्सीमीटर, 18 ऑक्सी पंप, रेमडेसिविर के दो खाली इंजेक्शन, तीन एंबुलेंस, नौ ओपन प्रेशर रेगुलेटर, 213 पल्स ऑक्सीमीटर, सात गैस पाइप, सात डबल गेज रेगुलेटर, और 1591 दूसरी चीजें जब्त कीं।

उन्होंने ट्वीट किया, “इस संदर्भ में कुल 73 मामले दर्ज किये गए। इनमें से 49 मामले कालाबाजारी और जमाखोरी के संदर्भ में जबकि 24 मामले धोखाधड़ी के सिलसिले में दर्ज किये गए।”

श्रीवास्तव ने बताया कि 425 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 90 फेवीपीराविर टेबलेट, 213 ऑक्सीजन सिलेंडर, 225 ऑक्सीजन सांद्रक और 82 ऑक्सीजन प्रवाह नियंत्रक भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा जब्त किये गए।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ ही पुलिस ने कई लोगों को कथित तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडरों, रेमडेसिविर इंजेक्शनों और अन्य चिकित्सा उपकरणों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने तथा उन्हें ऊंचे दामों पर कोविड के मरीजों को बेचने के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को लोगों से अनुरोध किया था कि एंबुलेंस सेवा प्रदाताओं द्वारा ज्यादा शुल्क वसूले जाने, श्मशान घाटों पर उत्पीड़न, जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी, ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों के ज्यादा दाम वसूले जाने अथवा किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 011-23469900 पर फोन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र