लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मप्र राज्य सेवा परीक्षा के 3.44 लाख उम्मीदवारों को देना होगा घोषणापत्र

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:48 IST

Open in App

इंदौर, 21 जुलाई कोविड-19 के प्रकोप के चलते दो बार टल चुकी मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 अब 25 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने जा रही है।

इन दिनों राज्य में इस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के कारण हालांकि संक्रमितों की तादाद बेहद कम रह गई है। लेकिन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सावधानी के तौर पर तय किया है कि इस प्रमुख भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 3.44 लाख उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इस बाबत घोषणापत्र देना होगा कि वे महामारी की जद से बाहर हैं।

एमपीपीएससी के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र पंचभाई ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "कोविड-19 से मुक्त उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने पर एक घोषणापत्र पर दस्तखत करने होंगे कि वे संक्रमित नहीं हैं।"

उन्होंने बताया कि एमपीपीएससी को किसी उम्मीदवार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हालांकि अभी कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर राज्य के 52 जिला मुख्यालयों में 64 विशेष केंद्र भी बनाए हैं जहां संक्रमित उम्मीदवार अलग बैठकर परीक्षा दे सकते हैं।

पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 1,011 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें संक्रमित उम्मीदवारों के लिए 64 विशेष केंद्र शामिल हैं।

एमपीपीएससी अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित कराई जाएगी और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सेनेटाइजर एवं पीने के पानी की बोतल लाने की छूट होगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को दो सत्रों में आयोजित इस परीक्षा में कुल तीन लाख 44 हजार 491 उम्मीदवारों को भाग लेना है। पंचभाई ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते वर्ष 2020 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो बार टल चुकी है।

उन्होंने बताया कि पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होनी थी, लेकिन महामारी के बढ़ते मामलों के चलते इसकी तिथि बदलकर 20 जून कर दी गई थी तथा बाद में इसकी तारीख फिर बदलते हुए 25 जुलाई कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल