लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पुडुचेरी में कोविड-19 के 120 नए मामले

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:49 IST

Open in App

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में शनिवार को कोविड-19 के 120 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,049 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडेचरी में संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए। कराइकल में 17, यानम में आठ और माहे में 25 नए मामले सामने आए। वहीं माहे में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,816 हो गई। अधिकारी ने बताया कि यहां 937 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग ने अब तक 16.63 लाख नमूनों की जांच की, जिनमें से 14.12 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में 76 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,296 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8.28 लाख लोगों को कोवि़ड-19 रोधी टीके की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज