लाइव न्यूज़ :

Kotputli: मौत से हार गई 3 साल की चेतना?, 10 दिन से 150 फुट गहरी बोरवेल में फंसी थी मासूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 21:00 IST

Kotputli: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगातार उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।समानांतर गड्ढा खोद कर उसे बाहर निकाला गया।अभियान 55 घंटे से अधिक समय तक चला था।

Kotputli:राजस्थान के कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में बोरवेल में 150 फुट गहराई में फंसी तीन वर्षीय बच्ची को दस दिन बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को खेत में खेलते समय चेतना बोरवेल में गिर गई थी तभी से स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगातार उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थीं।

एनडीआरएफ के प्रभारी योगेश मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम बच्ची को जब बाहर निकाला गया तो वह अचेत अवस्था में थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि तुरंत उसे एंबुलेंस से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मीणा ने बताया कि शुरुआत में रिंग की मदद से बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो बुधवार सुबह मौके पर एक पाइलिंग मशीन को लाया गया और समानांतर गड्ढा खोद कर उसे बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि चट्टानी सतह के कारण बचाव अभियान में काफी मुशिकलें आईं। इससे पहले परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। दो सप्ताह पहले, दौसा जिले में एक पांच वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया था और बचाव अभियान 55 घंटे से अधिक समय तक चला था। हालांकि, उसे भी नहीं बचाया जा सका था।

टॅग्स :राजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र