लाइव न्यूज़ :

कोटकपुरा गोलीबारी: विशेष जांच दल के समक्ष मंगलवार को पेश होंगे पूर्व मुख्यमंत्री बादल

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून कोटकपुरा में 2015 में पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिये गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को पेश होंगे।

इससे पहले पंजाब पुलिस एसआईटी ने 16 जून को मोहाली में अकाली दल के नेता को पूछताछ के लिये तलब किया था। बादल ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तब पेशी की तारीख बदलने का अनुरोध किया था। बाद में एसआईटी ने पेशी के लिये तारीख में बदलाव कर दिया था।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के प्रधान सलाहकार हरचरण बैंस ने ट्वीट किया, “पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे सरदार प्रकाशसिंह बादल 22 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित अपने आधिकारिक विधायक निवास पर सुबह साढ़े 10 बजे एसआईटी के समक्ष पेश होंगे। सेहत अच्छी नहीं होने के बावजूद, बादल कानून का सम्मान करने वाले देश के एक नागरिक के तौर पर अपने कानूनी व संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के इच्छुक हैं।”

जिस वक्त धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी और उसके खिलाफ फरीदकोट में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर 2015 में पुलिस गोलीबारी की घटना हुई थी, तब बादल मुख्यमंत्री थे।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर पंजाब सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल के यादव के नेतृत्व में कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिये एक नई एसआईटी का गठन किया था।

नई एसआईटी कोटकपुरा घटना के संबंध में 14 अक्टूबर 2015 और सात अगस्त 2018 को दर्ज दो प्राथमिकियों की जांच कर रही है।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले नौ अप्रैल को पंजाब पुलिस की एक पूर्व एसआईटी द्वारा दी गई रिपोर्ट को रद्द कर दिया था।

अदालत ने तब राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को शामिल किये बिना एक नई एसआईटी का गठन करे। सिंह पहले गठित एसआईटी का हिस्सा थे। अदालत के आदेश के बाद सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग