लाइव न्यूज़ :

भीमा-कोरेगांव मामला: जिग्नेश और खालिद के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 4, 2018 17:40 IST

भीमा-कोरेगांव युद्ध की बरसी पर एक जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में एक की मौत हो गयी थी।

Open in App

भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में गुरुवार (चार जनवरी) को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्रनेता उमर खालिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुणे के विश्रामबाग पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए, 505 और 117 के तहत केस दर्ज किया गया है।  पुलिस ने मुंबई में होने वाले जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के कार्यक्रम को भी अनुमति नहीं दी। 

मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि अगर उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दी जाती है तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके बाद जिग्नेश समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि जिग्नेश मेवाणी ने बीते साल 31 दिसंबर को भीमा-कोरेगांव में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इशारों ही इशारों टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि गुजरात के बाद पूरे देश में हम 56 इंच के सीने को फाड़कर रख देंगे। इस देश के प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब उन्होंने 'कर्मयोगी' किताब लिखी थी।

आगे जिग्नेश ने कहा था कि सफाईकर्मियों को सफाई करने में आध्यात्मिकता का आनंद मिलता है। यही नव-पेशवाई है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वो यहां आएं और दलितों के साथ एक दिन गटर में उतरें और नव-पेशवाई का आनंद लें। इससे उन्हें पता चलेगा कि नव-पेशवाई क्या है।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवजिग्नेश मेवानीमुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप