लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: ताली बजाने और डिस्को की धुन पर नाचने से आंदोलन सफल नहीं होगा, टीएमसी विधायक तापस चटर्जी के बिगड़े बोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2024 22:19 IST

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर घटना की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चिकित्सक पिछले छह दिनों से साल्ट लेक इलाके में राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनारे लगाते, नुक्कड़ नाटक करते और साथ में गाने गाते देखा गया है।चटर्जी से मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तापस चटर्जी की उस टिप्पणी पर रविवार को विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना का विरोध कर रहे डॉक्टरों व आम लोगों के आंदोलन की आलोचना करते हुए कहा कि “सिर्फ ताली बजाने और संगीत की धुन के बीच लगाए जा रहे नारों पर थिरकने से सफलता नहीं मिलेगी।” प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने चटर्जी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह एक जनआंदोलन है और इसके महत्व को कमतर नहीं किया जाना चाहिए। राजारहाट-न्यू टाउन से विधायक चटर्जी का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने इलाके में आयोजित एक बैठक के दौरान यह कहते नजर आ रहे हैं, “ताली बजाने और डिस्को की धुन पर नाचने से कोई भी आंदोलन सफल नहीं होगा। एक सच्चा आंदोलन अधिक गंभीर गतिविधियों से चिह्नित होता है।”

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका। आरजी कर घटना की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चिकित्सक पिछले छह दिनों से साल्ट लेक इलाके में राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें नारे लगाते, नुक्कड़ नाटक करते और साथ में गाने गाते देखा गया है।

तृणमूल विधायक की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ‘जूनियर डॉक्टर्स फोरम’ के एक पदाधिकारी अनिकेत महाता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हम मृतका के लिए न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और हमें आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमारे आंदोलन के महत्व को कमतर नहीं किया जाना चाहिए।” चटर्जी से मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

टॅग्स :कोलकाताटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?