लाइव न्यूज़ :

Kolkata murder case: 17 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजे गए आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के SHO

By भाषा | Updated: September 15, 2024 19:35 IST

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें 17 सितंबर तक तीन दिन के लिए उनकी हिरासत मिली है। अब दोनों से एक साथ पूछताछ की जाएगी। दोनों ने आरजी कर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार शाम मंडल को गिरफ्तार किया था और घोष के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप भी जोड़ा था।घोष फिलहाल आरजी कर अस्पताल से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ताला थाना क्षेत्र में स्थित है।

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को कोलकाता की एक अदालत ने रविवार को 17 सितंबर तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घोष और मंडल दोनों को इस सरकारी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने यहां एक अदालत में पेश किया।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें 17 सितंबर तक तीन दिन के लिए उनकी हिरासत मिली है। अब दोनों से एक साथ पूछताछ की जाएगी। दोनों ने आरजी कर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार शाम मंडल को गिरफ्तार किया था और घोष के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप भी जोड़ा था। घोष फिलहाल आरजी कर अस्पताल से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

अधिकारी के अनुसार, मंडल पर सबूतों से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज करने में देरी और अन्य संबंधित अपराध करने के भी आरोप हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ताला थाना क्षेत्र में स्थित है। शनिवार को सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान ‘‘संतोषजनक जवाब देने में विफल रहने’’ के बाद थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि ‘‘इसमें बड़ी साजिश हो सकती है’’ और घोष तथा मंडल दोनों ने इस अपराध में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाई थी। एजेंसी ने कहा कि मंडल को डॉक्टर की मौत के बारे में नौ अगस्त को सुबह करीब 10 बजे सूचना दी गई, लेकिन प्राथमिकी रात करीब 11 बजे दर्ज की गई। इसने अदालत में कहा कि दोनों ने ‘‘घटना को कमतर दिखाने’’ के साथ-साथ जघन्य अपराध पर ‘‘पर्दा डालने’’ का प्रयास किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि चूंकि यह बलात्कार-हत्या की घटना है, इसलिए पुलिस को शुरू से ही इसे स्वत: संज्ञान मामले के रूप में लेना चाहिए था। सीबीआई ने अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में घोष को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था। महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। बलात्कार-हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाषा नेत्रपाल सुभाष सुभाष

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप