लाइव न्यूज़ :

Kolkata-Badlapur rape case: कोलकाता टू बदलापुर, कहां सुरक्षित हैं बेटियां, हर शहर घूम रहे शैतान!, हर दिन 90 रेप के मामले, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2024 11:10 IST

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: बदलापुर में स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: 31 वर्षीय चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: आखिर समाज से कैसे इस गंदगी को साफ किया जाएगा।Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: शव नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के सभागार में मिला था।

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लेकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। देश भर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। आखिर समाज को क्या हो गया है। हमारी बेटियां कहां सुरक्षित हैं। हर शहर में एक शैतान और हैवान घूम रहे हैं। कोलकाता में  31 वर्षीय चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के सभागार में मिला था। वहीं बदलापुर में स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण किया गया। स्कूल और कॉलेज भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आखिर समाज से कैसे इस गंदगी को साफ किया जाएगा। सारी कहानियां दुख दुखाने वाली हैं। हर ओर हत्या, रेप, यौन शोषण, बदसलूकी, गैंगरेप हो रहे हैं। 

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: स्कूल स्टाफ सदस्य ने 4 वर्षीय दो लड़कियों पर यौन हमला किया

हाल के दिनों में भारत के कई शहरों में यौन हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। स्कूल स्टाफ सदस्य ने 4 वर्षीय दो लड़कियों पर यौन हमला किया। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। प्रतिदिन 90 बलात्कार के मामले सामने आने के साथ सख्त कानूनों और बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग बढ़ रही है।

इस घटना के बाद से पूरे देश में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों चिकित्सक विभिन्न संगठनों के बैनर तले हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने बदलापुर यौन शोषण मामले के मद्देनजर बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन का आदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन का आदेश दिया है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बदलापुर के स्कूल में सफाईकर्मी ने बच्चियों का यौन शोषण किया।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में परास्नातक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर की मांग के आगे झुकते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया।

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: बुलबुल मुखोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटाया

राज्य के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम ने कहा कि चिकित्सकों की मांग के अनुसार, आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य पद से भी हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

आरजी कर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) बुलबुल मुखोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनकी जगह सप्तर्षि चटर्जी को नियुक्त किया गया है। मानस कुमार बंद्योपाध्याय को अस्पताल का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। वह सुहृता पॉल की जगह लेंगे।

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: कोलकाता में ‘कैंडल लाइट’ विरोध-प्रदर्शन में शामिल

आदेश के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख अरुणाभ दत्ता चौधरी को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कोलकाता में ‘कैंडल लाइट’ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए और उस प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग की, जिसकी इस माह की शुरुआत में शहर के एक सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बेहाला इलाके में शाम को रैली के दौरान सौरभ के साथ उनकी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना भी मौजूद रहीं।

Kolkata-Badlapur rape sexual abuse case doctor rape-murder: हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित समाज चाहिए

गांगुली भी इसी इलाके में रहते हैं। गांगुली ने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन रैली खत्म करने के बाद मोमबत्तियां जलाते नजर आए। डोना ने कहा, ‘‘हम दुष्कर्म की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह केवल पश्चिम बंगाल की बात नहीं है। हर दिन हमें खबर सुनने को मिलती है कि कहीं न कहीं कोई महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही है। हमें हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित समाज चाहिए।’’

बेटी सना ने कहा, ‘‘हमारे समाज में हम सभी एक समान हैं। विरोध प्रदर्शन जारी रहना चाहिए। उन्हें (चिकित्सक को) न्याय मिलना चाहिए।’’ इस बीच, सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से लगातार 7वें दिन पूछताछ की। एजेंसी के अधिकारियों ने अस्पताल के कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसमें अस्पताल की वर्तमान अधीक्षक एवं उप-प्राचार्य बुलबुल मुखोपाध्याय भी शामिल हैं। मुखोपाध्याय पहले छात्र मामलों की डीन के रूप में काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालमहाराष्ट्ररेपडॉक्टरों की हड़तालगैंगरेपThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?