लाइव न्यूज़ :

कोच्चि : नाबालिग लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, समय से पहले बच्चे को दिया जन्म फिर अस्पताल के वॉशरूम में ....

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 3, 2021 08:42 IST

केरल के कोच्चि में एक नाबालिग लड़की के साथ 20 वर्षीय युवक ने रेप किया , जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और उसने अस्पताल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म देकर फ्लश कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्चि में नाबालिग ने वॉशरूम में समय से पहले पैदा हुए बच्चे को किया फ्लशशौचालय के लिए गई एक मरीज ने भ्रूण देखकर बुलाया पुलिस कोपूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसका रेप हुआ था

कोच्चि : केरल के कोच्चि से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है, जिसके सुनकर हर कोई हैरान है । पुलिस ने बताया कि  एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया , जिसके बाद वह गर्भवती हो गई । फिर उसने कोच्चि के एक निजी अस्पताल के वॉशरूम में समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया और बाद में उसे फ्लश कर बहा दिया ।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग लड़की के साथ 20 साल के एक युवक ने कथित तौर पर रेप किया था , जिसके बाद वह गर्भवती हो गई । बुधवार को वह अपनी मां के साथ जांच के लिए कोच्चि के एक निजी अस्पताल में गई थी । अस्पताल में दवा का इंतजार करते समय नाबालिग को दर्द हुआ । वह वाशरूम गई, जहां उसने एक समय से पहले बच्चे को जन्म दिया । उसने नवजात को फ्लश कर दिया और स्कैनिंग रूम में लौट आई। उसने यह नहीं बताया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है ।

यह मामला तब सामने आया जब एक अन्य मरीज शौचालय गया और समय से पहले पैदा हुए भ्रूण के अवशेष देखें । सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में अस्पताल पहुंची । एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग ने पूछताछ के दौरान यह बात स्वीकार की और बताया कि उसने ही पैदा हुए बच्चे को फेंक दिया था । 

युवती ने बताया कि 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ  दुष्कर्म किया था , जिसके बाद वह गर्भवती हो गई । पुलिस ने उसकी मां की शिकायत के आधार पर वायनाड के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है । 

एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने की सीमा के भीतर एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके दोस्त के 21 वर्षीय भाई ने कथित रूप से बलात्कार किया । 

घटना तब हुई जब 17 वर्षीय लड़की 21 अगस्त को लड़की खेतों में गई थी। सुनील के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने अपनी बहन की मदद से उसका अपहरण कर लिया, जो किशोरी की दोस्त थी । इसके बाद सुनील ने किशोरी के माथे पर सिंदूर लगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया । लड़की ने घर लौटने के बाद अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । 

टॅग्स :केरलरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज