लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 18 दिसंबर: वनडे में सचिन ने पहला मैच खेला, स्पीलबर्ग और ब्रैड पिट का जन्म

By भाषा | Updated: December 18, 2019 07:03 IST

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा गिराए जाने की घटना भी शामिल है। 18 दिसंबर 1995 की सुबह पुरुलिया में जब वहाँ के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए तो वहां रातों रात घातक हथियारों की फसल उग आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।

दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के बाद साल का अंत निकट आता जा रहा है। 18 दिसंबर साल का 352वां दिन है और अब इस साल के 13 दिन बाकी बचे हैं।

यह दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा गिराए जाने की घटना भी शामिल है। 18 दिसंबर 1995 की सुबह पुरुलिया में जब वहाँ के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए तो वहां रातों रात घातक हथियारों की फसल उग आई थी।

दरअसल कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा ज़खीरा खेत मे पड़ा मिला। इसमें सैकड़ों एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस मिले। इसे देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने चार दिन में ही उस विमान और उसके आने के रास्ते का पता लगा लिया, जिसके जरिए ये हथियार गिराए गए थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1398 : आमिर तिमूर ने सुलतान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली।

1865 : अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।

1946 : मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।

1960 : नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।

1963 : अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।

1989 : सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला।

1995 : अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।

1997 : किम दाए जु्ंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।

2014 : रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2017 : राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाजापानपश्चिम बंगालपुरुलियाखेलसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल