लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर सोलर एनर्जी प्लांट से डेढ़ लाख परिवार होंगे रोशन, जानिए इसकी खासियत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 12:38 IST

पैरिस में 2015 में हुई क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस अग्रीमेंट पर जो दस्तखत किए थे। इस अग्रीमेंट के बाद देश में पहली बार फ्रांस के सहयोग से मिर्जापुर जिले में 75 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बना है।

Open in App

लखनऊ, 12 मार्चः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मिर्जापुर जिले के दादरकलां गांव में बनाए गए सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा 75 मेगा वाट का सोलर एनर्जी प्लांट है। इस प्लांट पर करीब 560 करोड़ रुपया खर्च किया गया है। इससे रोजाना पांच लाख यूनिट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आइए आपको इस संयंत्र की कुछ खास बातें बताते हैं। 

-पैरिस में 2015 में हुई क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस अग्रीमेंट पर जो दस्तखत किए थे। इस अग्रीमेंट के बाद देश में पहली बार फ्रांस के सहयोग से मिर्जापुर जिले में 75 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बना है।

-फ्रांस के सहयोग से बनाए गए इस बड़े प्लांट से करीब डेढ़ लाख परिवारों को बिजली मिल सकेगी।

-बताया जा रहा है कि इस सोलर प्लांट करीब 3 लाख 18 हजार 650 सोलर सोलर प्लेट्स लगाई गई हैं। हर सोलर प्लेट से लगभग 315 वाट बिजली बनेगी। 

-इस प्लांट को 382 एकड़ लगाया गया है और सबसे खास बात यह है कि इस पथरीली जमीन पर लगाया गया, जिससे उपजाऊ भूमि को नुकसान न पहुंचे। 

-इस प्लाट को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया और इसे 18 महीने में तैयार किया गया है, जिसका सोमवार को उद्धाटन किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमेनुअल मेक्रोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज