लाइव न्यूज़ :

मायावती: पिता चाहते थे बनें IAS, चार बार बनीं यूपी की CM

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2018 13:37 IST

बसपा प्रमुनख बहन मायावती के पिता प्रभु दयाल डाकघर में काम करते थे।

Open in App

21वीं सदी में जिस दलित नेता की उत्तर भारत में गूंज है उनका आज (15 जनवरी) 62वां जन्मदिन है। बिना नाम बताए आप समझ ही गए होंगे ये कोई और नहीं बल्कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया कुमारी मायावती हैं। उनका बर्थडे पार्टी जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। इस दौरान उनके संघर्षों की किताब ब्लू बुक तैयार की गई है जिसके जरिए वे राजनीति में दोबारा पकड़ मजबूत करेंगी। आइए आपको बताते हैं मायावती के संघर्ष और उनसे राजनीतिक करियर का संक्षिप्त इतिहास-

पिता चाहते थे बेटी बने अधिकारी

- मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 में देश की राजधानी दिल्ली में एक दलित परिवार में हुआ। उनके पिता प्रभु दयाल और माता रामरती थीं। बचपन में मायावती का नाम चंदावती देवी था।- उनके पिता प्रभु दयाल सरकारी कर्मचारी थे। वह भारतीय डाक-तार विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए। मां रामरती ने अनपढ़ थीं। मायावती के छह भाई और दो बहने हैं।- उनके पिता प्रभु दयाल अपनी बेटी को भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देखने चाहते थे। मायावती जब आईएएस की तैयारी कर रही थीं तभी वो कांशीराम के संपर्क में आईं। उनेक प्रभाव से ही वो करियर बनाने के बजाय राजनीति की तरफ झुकती गईं।

यहां से की मायावती ने पढ़ाई

-उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से कला विषयों में स्नातक किया। गाजियाबाद के लॉ कॉलेज से कानून की परीक्षा पास की और मेरठ यूनिवर्सिटी के वीएमएलजी कॉलेज से शिक्षा स्नातक (बी.एड.) की डिग्री ली। -मायावती ने स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद दिल्ली के ही एक स्कूल में बतौर टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। साल 1977 में उनकी कांशीराम से मुलाकात हुई। कांशीराम ने मायावती के जीवन पर बहुत प्रभाव डाला। -उस समय दलितों के उत्थान के लिए कांशीराम बड़े पैमाने पर काम कर रहे थे, जिसका मायावती पर काफी असर हुआ और वह भी उनके कार्यों और परियोजनाओं में शामिल होना शुरू कर दिया।

1989 में जीता पहला चुनाव

-मायावती ने टीचर की नौकरी छोड़ने के बाद कांशीराम के साथ लगभग सात साल तक संघर्ष किया। इसके बाद कांशीराम की बसपा में शामिल हो गईं। -मायावती ने साल 1989 में पहली बार बिजनौर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीता और संसद में उनकी एंट्री हो गई।

यूपी की सत्ता पर चार बार हुईं काबिज

-मायावती साल 1995 में पहली बार यूपी की सत्ता पर काबिज हुईं। वह सूबे की पहली दलित महिला सीएम बनीं। हालांकि यह सरकार गठबंधन की थी। वे 13 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995 तक मुख्यमंत्री रहीं। वह साल 2001 में पार्टी की अध्यक्ष भी बनीं।- वह दूसरी बार 21 मार्च 1997 से 20 सितंबर 1997, तीसरी बार 3 मई 2002 से 26 अगस्त 2003 और चौथी बार 13 मई 2007 से 6 मार्च 2012 तक यूपी की सीएम रहीं।  

टॅग्स :मायावतीबर्थडे स्पेशलउत्तर प्रदेश समाचारबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार