लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं कैप्टन तानिया शेरगिल, जो आर्मी डे और गणतंत्र दिवस पर सभी सैन्य परेड को कर रही हैं लीड

By पल्लवी कुमारी | Published: January 15, 2020 11:04 AM

कैप्टन तानिया शेरगिल आर्मी डे परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। कैप्टन तानिया शेरगिल को सैन्य अनुशासन पारिवारिक विरासत में मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन तानिया शेरगिल ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं।

कैप्टन तानिया शेरगिल यह नाम पिछले कुछ दिनों से कई खबरों की सुर्खियों में रहा। कैप्टन तानिया शेरगिल दिल्ली में आज 72वां आर्मी डे पर सैन्य परेड का नेतृत्व कर रही हैं। इसके अलावा तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी को लीड करेंगी। पीटीआई-भाषा ने दावा किया है कि सेना के सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल, गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहली महिला परेड एडजुटेंट होंगी।

प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से मार्च 2017 में कमीशन प्राप्त करने वाली तानिया शेरगिल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक किया है। तानिया शेरगिल परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुईं। उनके पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। 

तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। तानिया शेरगिल के पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्म्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

कैप्टन तानिया शेरगिल आर्मी डे परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। कैप्टन तानिया शेरगिल को सैन्य अनुशासन पारिवारिक विरासत में मिला है। तानिया शेरगिल ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।

टॅग्स :सेना दिवसगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFirst Republic Day Parade कहां हुई थी, किसने फहराया था तिरंगा

भारतRepublic Day 2024: देशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, शिवपार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

भारतRepublic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में एआई की झलक, स्वदेशी प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘सर्वत्र’ का प्रदर्शन, जानें क्या है

भारतRepublic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों की झांकियां रही बेहद खास, देखें तस्वीरें

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतHemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया, झारखंड के मुख्यमंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफा

भारतJharkhand: इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन अपने आवास पहुंचे, रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

भारतHemant Soren resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम

भारतसंसद सुरक्षा चूक मामला: आरोपियों ने विपक्षी दलों से संबंध स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया

भारतHemant Soren News Live: शिबू सोरेन परिवार में कलह!, झामुमो सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता ने कहा- कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी