लाइव न्यूज़ :

KMC Election Results: तृणमूल कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, तीसरी बार कोलकाता नगर निगम पर कब्जा, 144 सीट में से 89 पर जीत, 44 पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2021 15:09 IST

KMC Election Results: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.37 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेएमसी के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार 4 वार्डों में आगे चल रहे हैं।वार्ड नंबर 117 में टीएमसी उम्मीदवार अमित सिंह और वार्ड नंबर 119 में काकोली बाग जीत गए हैं।

KMC Election Results: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में सत्ता बरकरार रखा। पार्टी ने 144 में से 89 सीटों पर जीत दर्ज की है और 44 पर बढ़त बनाए है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अबतक सिर्फ एक सीट जीती है और तीन अन्य पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि टीएमसी केएमसी में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने बताया, “पार्टी ने अबतक 89 सीटों पर जीत दर्ज की है और उसके उम्मीदवार 44 वार्डों में आगे चल रहे हैं। टीएमसी कुल मिलाकर 133 सीटों पर आगे चल रही है या उसने सीटें जीत ली हैं।” कांग्रेस ने दो सीटों पर फतह हासिल की है लेकिन माकपा नीत वाम मोर्चा ने अबतक अपना खाता नहीं खोला है। हालांकि, उसके उम्मीदार दो वार्डों में आगे चल रहे हैं।

वार्ड नंबर 117 में टीएमसी उम्मीदवार अमित सिंह और वार्ड नंबर 119 में काकोली बाग जीत गए हैं। लोकसभा सांसद और पांच बार की पार्षद माला रॉय ने लगातार छठी बार वार्ड संख्या 88 में अपनी सीट बरकरार रखी और टीएमसी विधायक और मौजूदा पार्षद देबाशीष कुमार ने भी वार्ड संख्या 85 में जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है, इसने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोगों ने हमारे काम को स्वीकार कर लिया है। भाजपा, वाम और कांग्रेस कहीं नहीं हैं। केएमसी को 144 प्रशासनिक वार्डों में विभाजित किया गया है जिन्हें 16 नगरों में बांटा गया है।

दो बूथों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाओं ने रविवार को केएमसी चुनावों को प्रभावित किया, जब​​कि लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। टीएमसी 2010 से ही केएमसी में सत्ता पर काबिज है। 2015 में हुए पिछले केएमसी चुनावों में, इसने 124 सीटें जीती थीं, जबकि वाम मोर्चा को 13 सीटें मिली थीं। भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: पांच और दो सीटों पर जीत हासिल की थीं।

टॅग्स :Kolkata Municipal Corporationममता बनर्जीटीएमसीकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह