लाइव न्यूज़ :

‘किसान संसद’ ने कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर सरकार के खिलाफ 'अविश्वास' प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 01:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ओर से आयोजित ‘किसान संसद’ में तीन विवादास्पद कानूनों को निरस्त नहीं करने को लेकर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी।

एसकेएम ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किसानों की मदद करने में सरकार की "विफलता", ईंधन की कीमतों में वृद्धि और हाल में पेगासस जासूसी विवाद उन मुद्दों में शामिल थे, जिन पर ‘किसान संसद’ के दौरान शुक्रवार को चर्चा की गई।

कृषि कानूनों के विरोध में 200 किसान प्रतिदिन संसद के पास जंतर मंतर में एकत्र होते हैं और किसानों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करते है। संसद में इस समय मानसूत्र सत्र चल रहा है।

एसकेएम ने कहा, ‘‘सरकार के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव इस तथ्य पर आधारित था कि देश भर में लाखों किसानों के शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया किया जा रहा है और सरकार किसान विरोधी कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल