लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पुत्र कीर्ति हो सकते हैं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, जल्द ऐलान 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 20:20 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद यह पद खाली है। इस दौड़ में सबसे आगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र और धनबाद से 2019 में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके कीर्ति आजाद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र और दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व सांसद और पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली भी हैं।आजाद पहले भाजपा में दरभंगा से सांसद भी रह चुके हैं। वह तेज तर्रार नेता हैं। उनकी छवि भी बेदाग है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और हाईकमान दिल्ली में फेरबदल का मूड बना लिया है। दिल्ली में इस साल के अंत तक या जनवरी में चुनाव होने की संभावना है।

इसको देखते हुए कांग्रेस जल्द से जल्द दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा करना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद यह पद खाली है। इस दौड़ में सबसे आगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र और धनबाद से 2019 में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके कीर्ति आजाद हैं।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र और दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व सांसद और पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली भी हैं। लेकिन सोनिया गांधी किसी पूर्वाचली को यह पद देना चाहती हैं। आजाद पहले भाजपा में दरभंगा से सांसद भी रह चुके हैं। वह तेज तर्रार नेता हैं। उनकी छवि भी बेदाग है।

सोनिया गांधी को दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। शीला दीक्षित के निधन के बाद यह सीट खाली है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई है। कीर्ति आजाद का नाम सबसे आगे चल रहा है।

इसके पीछे उनके पिता और सीनियर कांग्रेस नेता व बिहार के पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पूर्व पीएम राजीव गांधी से संबंध के अलावा प्रदेश में जारी गुटबाजी भी मानी जा रही है। पार्टी के भीतर एक राय है कि गुटबाजी को रोकने के लिए किसी नए को मौका दिया जाए।

 कांग्रेस में शीला दीक्षित के उत्तराधिकारी की तलाश से जुड़ी इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद दिलचस्पी ले रही हैं। जनवरी में होने वाले आगामी दिल्ली चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान काफी समय से खाली इस पद को अब बहुत जल्द भरने की तैयारी कर रहा है।

बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में सोनिया गांधी ने करीब 50 नेताओं से बातचीत और मशविरा किया है। इनमें प्रदेश के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी खुद कीर्ति आजाद से बात कर चुकी हैं। 

 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीशीला दीक्षितअजय माकनराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र