लाइव न्यूज़ :

सीबीआई और ईडी की जांच को झूठा बताने पर किरेन रिजिजू ने सीएम केजरीवाल की ली चुटकी, बोले- "आप तो कोर्ट के खिलाफ भी..."

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 16:13 IST

शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उन्हें समन भेजे जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए है। किरेन रिजिजू ने केजरीवाल के आरोपों पर चुटकी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने केजरीवाल के आरोपों पर किया पलटवार किरेनन रिजिजू ने कहा कि अगर वह दोषी साबित होते हैं तो क्या कोर्ट के खिलाफ भी जाएंगेअरविंद केजरीवाल ने सीबीआई, ईडी की कार्रवाई को बताया झूठा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई की जांच पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारे में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली सीएम पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहे तो क्या कोर्ट के खिलाफ भी जाएंगे? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी को कानून पर विश्वास रखना चाहिए। सीबीआई और ईडी कानून के तहत ही कार्रवाई करेंगी। 

दरअसल, शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उन्हें समन भेजे जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए है। किरेन रिजिजू ने केजरीवाल के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा, "ईडी और सीबीआई के खिलाफ कोर्ट जाओगे और अगर कोर्ट भी खिलाफ गई तो कोर्ट के खिलाफ भी जाओगे?" 

इस बीच अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले की पूछताछ के लिए सीबीआई ने कल पेश होने के लिए समन भेजा है। केजरीवाल ने कल सीबीआई ऑफिस में 11 बजे पहुंचने की बात कही है।

इसके अलावा, केजरीवाल ने सीबीआई के कार्रवाई को झूठा करार देते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी झूठा केस बना कर मनीष सिसोदिया को फंसा रही है। दिल्ली में आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है केवल सीबीआई अदालत में झूठा केस बना कर झूठे सबूत पेश कर रही है। 

दिल्ली सीएम ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगर मैं भ्रष्ट आदमी हूं तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार शख्स नहीं है। बता दें कि आबकारी नीति मामले में 'आप' के दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में हैं।

'आप' सीबीआई और ईडी के शराब नीति घोटाले में कथित घोटाले के आरोपों से लगातार इनकार कर रही है जबकि सीबीआई घोटाले का पूरा दावा कर रही है और मामले में अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है।    

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकिरेन रिजिजूसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए