लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने 1,411 करोड़ रुपये लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 20:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 मार्च हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रविवार को राज्य के सभी 22 जिलों में 1,411 करोड़ रुपये की लागत से बनी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क संपर्क, पानी, बिजली और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 163 परियोजनाओं में से 80 का उद्घाटन किया और 83 की आधारशिला रखी। बयान के अनुसार, 80 परियोजनाओं पर 475 करोड़ रुपये की लागत आयी है और 83 परियोजनाओं पर 935 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इस अवसर पर खट्टर ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रोहतक की जनता को 132 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 18 परियोजनाएं समर्पित कीं। उन्होंने नूंह जिले में 10 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिन पर 16.55 करोड़ रुपये की लागत आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल