लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आरपीजी हमले के आरोपी खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा की पाकिस्तान में मौत: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2022 13:08 IST

पंजाब में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक सहित कई आतंकी हमलों का आरोपी खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में उसकी मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में इसी साल में मई में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड अटैक का आरोपी था हरविंदर सिंह रिंडा।सूत्रों के अनुसार उसे कुछ दिन पहले लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अधिकारियों के अनुसार रिंडा के बारे में माना जाता है कि वह पाकिस्तान में ही रह रहा था।

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में इसी साल में मई में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक सहित कई आतंकी हमलों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। हालांकि रिंडा की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उसे लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य रिंडा पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों की मदद लेता था और माना जाता है कि वह पाकिस्तान में है।

उसका नाम इस साल मई में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले में आया था। उसके खिलाफ मई महीने में ही हरियाणा में एक वाहन से हथियार और विस्फोटक जब्त करने के मामले में भी आरोप पत्र दायर किया गया था।

पिछले नवंबर में नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी के कार्यालय में एक हैंड ग्रेनेड अटैक में भी 35 साल के रिंडा की संलिप्तता की बात सामने आई थी। रिंडा को गैंगस्टरों और पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी समूहों के बीच मुख्य कड़ी के रूप में देखा जाता था। जांच एजेंसियों द्वारा उसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था क्योंकि वह ड्रग्स और हथियारों की बड़े पैमाने पर सीमा पार से तस्करी में शामिल था।

रिंडा पंजाब में 'मोस्ट वांटेड 'ए' प्लस कैटेगरी' का गैंगस्टर था और महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत अन्य जगहों पर कई मामलों में वांछित था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिंडा कई साल पहले पंजाब के तरनतारन जिले के सरहाली गांव से महाराष्ट्र के नांदेड़ चला गया था।

उसने 2008 में अपराध की दुनिया में कदम रखा जब उसने तरनतारन में व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। रिंडा चंडीगढ़ के होशियारपुर के सरपंच सतनाम सिंह की दिनदहाड़े की गई हत्या जैसी सनसनीखेज घटना में भी शामिल था।

टॅग्स :पंजाबपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज