लाइव न्यूज़ :

Khaas Ye Aam: आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पूरे साल खाइये ‘सदाबहार’ आम, सहारनपुर के किसान राजेन्द्र अटल ने किया कारनामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 13:05 IST

Khaas Ye Aam: राजेन्द्र अटल ने अपने बगीचे को ‘प्रकृति कुंज’ का नाम दिया है और ‘सदाबहार’ आम उनके ‘प्रकृति कुंज’ की शोभा है। ‘सदाबहार’ आम की कई विशेषताएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेड़ पर लंगड़ा आम के आकार का बड़ा आम भी मौजूद है।‘सदाबहार’ आम से किसान अपनी आमद को चार गुना कर सकता है।छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चुनैहटी इलाके के प्रगतिशील किसान राजेन्द्र अटल ने ‘सदाबहार’ नाम का आम का एक ऐसा वृक्ष तैयार किया है, जो वर्ष भर फल देता है। सहारनपुर जिले में आम की कई किस्में मशहूर हैं, लेकिन इनमें एक ‘सदाबहार’ नामक आम यहां के किसान राजेन्द्र अटल ने तैयार किया है, जिसमें एक साथ बौर, छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है। अटल ने बताया कि सदाबहार आम के पेड़ की ऊंचाई पांच फुट है। इसकी विशेषता यह है कि यह ज्यादा जगह नहीं लेता और साल में चार से पांच बार आम की फसल मिलती है, जो मुनाफे के लिहाज से बहुत उपयुक्त है। राजेन्द्र अटल ने अपने बगीचे को ‘प्रकृति कुंज’ का नाम दिया है और ‘सदाबहार’ आम उनके ‘प्रकृति कुंज’ की शोभा है। ‘सदाबहार’ आम की कई विशेषताएं हैं।

यह अपने छोटे से आकार में आम की बौर, अम्बी साइज का आम, उससे बड़ा आम और परिपूर्ण आम (जिसे पकने पर तोड़ा जा सकता है) के साथ नजर आता है। इसके साथ ही इसी पेड़ पर लंगड़ा आम के आकार का बड़ा आम भी मौजूद है। अटल ने बताया कि ‘सदाबहार’ आम से किसान अपनी आमद को चार गुना कर सकता है।

किसान जो आम की फसल अब तक लगाते रहे हैं, उसमें उन्हें केवल एक बार ही फसल का लाभ मिलता है, लेकिन ‘सदाबहार’ आम का उत्पादन करके वही किसान चार बार फसल ले सकता है। अटल ने इस ‘सदाबहार’ आम की पौध के सम्बध में बताया कि यह एक बहुआयामी किस्म है, जिसमें एक साथ बौर, छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है।

उन्‍होंने कहा कि पूरे वर्ष ‘सदाबहार’ पेड़ पर यही दृश्‍य रहता है और पूरे साल इस पर फल लगा रहता है। इस पेड़ के आम का स्वाद भी अलग है और इसकी महक मिठास और खूबसूरती इसे दूर से ही आकर्षित करती है। उन्होंने बताया कि आम के पेड़ की कीमत मात्र 200 रुपये रखी गई है और इसे तैयार हुए ढाई वर्ष हो गये हैं।

अटल ने बताया कि वह पिछले साल इस पेड़ की चार फसलों का उत्पादन कर चुके हैं और इस बार भी यह क्रम उसी तरह से जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि जो लोग अपने घरों के बाहर बनी क्यारी में इस पेड़ को लगाना चाहते हैं, वे आसानी से इस ‘सदाबहार’ आम के पेड़ को अपनी क्यारी में लगाकर वर्ष भर आम की फसल ले सकते हैं। 

टॅग्स :आमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप