लाइव न्यूज़ :

केरल : विजयन ने कोविड-19 की चुनौती से निपटने को लेकर हुई आलोचना को किया खारिज

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:54 IST

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में कोविड-19 की चुनौती से निपटने में सरकार की कथित विफलता को लेकर हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि यह निंदा महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में लोगों के सहयोग को कमतर करने के लिए है । केरल में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती हुई दर और नये मामलों में वृद्धि को लेकर राज्य सरकार चौतरफा आलोचना का सामना कर रही है। सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुखपत्रों में से एक साप्ताहिक पत्रिका‘‘चिंता’’ के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित एक लेख में विजयन ने कहा कि समाज का एक वर्ग जानबूझकर महामारी के प्रबंधन संबंधी राज्य की रणनीतियों की आलोचना कर लोगों में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहा है। विजयन ने कहा कि कुछ लोग आम जनता के बीच सरकार के प्रति रोष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं, जिससे महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई कमजोर हो जाए। केरल में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार पार करने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अलावा भारतीय जनता पार्टी राज्य की वामपंथी सरकार की आलोचना कर रही है। विजयन ने कहा, ‘‘केरल में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी। किसी को भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं किया गया है अथवा किसी को भी आपात स्थिति के दौरान अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलने जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल ने कोविड-19 रोधी टीके की एक भी बूंद बर्बाद किए बिना देश के सामने एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। केरल में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार की आलोचना कर रहे लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि देश के अन्य हिस्सों की अपेक्षा केरल में महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत देर से हुई थी और राज्य में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है, जिनके संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया