लाइव न्यूज़ :

केरल में लगातार बढ़ रहा है जीका वायरस का कहर, 4 नए मामलों की हुई पुष्टि

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 14, 2021 09:49 IST

केरल संक्रमण की दोहरी मार झे रहा है । राज्य में कोरोना वायरस के बाद अब जीका वायरस कहर फैला रहा है । राज्य में चार नए मामलों सहित कुल 23 मामले दर्ज किए गए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में जीका वायरस के और 4 नए केस आए सामने एक 16 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट आई प़ॉजिटिव , कुल 23 मामले राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

तिरुवनंतपुरम : कोरोना वायरस के बाद में देश में जीका वायरस का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है ।     केरल में जीका वायरस के  4 नए मामले पाए गए हैं ,जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है । केरल अभी कोरोना महामारी से भी जूझ रहा है । ऐसे में जीका वायरस देश में नए खतरे की तरह देखा जा रहा है । संक्रमित लोगों में तिरुवनंतपुरम के  एक निजी अस्पताल के 38 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल है । राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी केंद्र में नमूने की जांच के बाद तिरुवनंतपुरम की एक 16 वर्षीय लड़की वायरस से संक्रमित पाई गई है । मंत्री ने कहा कि कोयंबटूर स्थित प्रयोगशाला ने पुष्टि की कि रिपोर्ट में एक डॉक्टर भी जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं । वही दक्षिणी राज्य में एक महिला सहित दो अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने का किया आग्रह

इसमें तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में जीका वायरस परीक्षण सुविधा सोमवार से शुरू हो गई थी । पहले दिन 15 नमूनों की जांच की गई,जिसमें 13 नमूनों में किसी भी प्रकार के संक्रमण नहीं पाए गए और इनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट जीका वायरस पॉजिटिव पाई गई है । वही दूसरे में डेंगू के लक्षण मिले हैं । स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने लोगों से जीका वायरस को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया । 

प्रजनन  रोकना है जरूरी - वीना जॉर्ज 

उन्होंने कहा कि 'डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज जीका वायरस के लिए जिम्मेदार है । इस संक्रमित एडीज मच्छर द्वारा काटे जाने पर व्यक्ति संक्रमित हो सकता है । लगातार बारिश के कारण मच्छरों के प्रजनन की संभावना काफी अधिक है । इस खतरे से निपटने का एकमात्र तरीका मच्छरों के प्रजनन को रोकना है इसीलिए सप्ताह में एक दिन अपने आसपास वातावरण को साफ करना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सा अधिकारी को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है । केरल में  एक नवजात बच्चे की मां की जीका वायरस संक्रमित पाई गई थी । गर्भवती मां के संक्रमित होने पर बच्चे को भी नुकसान होने की आशंका रहती है ।  

टॅग्स :केरलजीका वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज