लाइव न्यूज़ :

प्रोफेसर ने कहा- लड़कियां जानकर दिखाती हैं सीना, लेगिंग्स दिखाने को पहनती हैं छोटा बुर्का, इस्लाम में नहीं इजाजत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2018 12:15 IST

केरल के कोझिकोड स्थित फारूक ट्रेनिंग कॉलेज के प्रोफेसर जौहर मुनव्वर ने कहा कि लड़कियाँ जानबूझकर अपना सीना दिखाती हैं, मानो कटे हुए तरबूज डिस्प्ले पर हों।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च: केरल के कोझिकोड के फारूक ट्रेनिंग कॉलेज के एक प्रोफेसर जौहर मुनव्वर ने कॉलेज की लड़कियों के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी की है। प्रोफेसर ने कहा कि लड़कियां जान बूझकर अपना 'सीना' दिखाती हैं। प्रोफेसर ने एक बयान में मुस्लिम परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां आजकल जानकर अपना हिजाब ठीक से नहीं पहनतीं  हैं और वह जानबूझकर अपना सीना दिखाती हैं, मानो कटे हुए तरबूज डिस्प्ले पर हों। उन्होंने कहा सीना महिलाओं के शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जो मर्दों को आकर्षित करता है। इस्लाम इसे ढंककर रखने की बात करता है।" स्थानीय मीडिया के मुताबिक कोझिकोड के फारूक ट्रेनिंग कॉलेज में ज्यादातर लड़कियां मुस्लिम हैं।

प्रोफेसर फारूक़ इतना ही नहीं उन्होंने लेगिंग के ऊपर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं आजकल छोटा बुर्का पहनती हैं ताकि वह अपनी लेगिंग्स दिखा पाएं। प्रोफेसर ने मुफ्ताह पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब मुफ्ताह की जगह शॉल या स्टॉल सिर पर रख लेती हैं। प्रोफेसर जौहर मुनव्विर के इस बयान के बाद छात्रों ने सोमवार 19 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया है।  कॉलेज की छात्राओं ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के तहत एक तरबूजा विरोध मार्च निकाला है। इस विरोध रैली में छात्राएं हाथ में तरबूज के टुकड़े लेकर कॉलेज के मेन गेट तक मार्च किया। 

कॉलेज के प्रिंसिपल का ये जवाब

मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि जौहर पिछले छह सालों से समाजशास्त्र पढ़ा रहे हैं। वो हमेशा ही इस तरह की बातें करते रहते हैं। इस मामले में लेकिन कोई छात्रा ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। इसलिए हमने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रिंसिपल ने कहा कि अगर शिकायत दर्ज होती है तो हम एक्शन जरूर लेंगे। 

तीन महीने पुरानी है वीडियो

प्रोफेसर का यह बयान सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो इस मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद यह पता चला कि यह वीडियो तीन महीने पुराने एक भाषण का है। जहां प्रोफेसर जौहर ने यह बयान कॉलेज के एक काउंसलिंग सेशन में दिया था।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज