लाइव न्यूज़ :

केरल: शादी से चंद मिनट पहले दुल्हन को घसीटकर ले गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 19, 2023 13:30 IST

केरल के कोवलम में अलग-अलग धर्मों के युवक और युवती के शादी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर आरोप है कि वह दुल्हन को जबरदस्त खींच कर ले गई।

Open in App

तिरुवनंतरपुरम: केरल के कोवलम में अलग-अलग धर्मों के युवक और युवती रविवार को एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे कि उससे चंद मिनट पहले ही किसी फिल्म के दृश्य की तरह पुलिस वहां आई और दुल्हन को दूल्हे से दूर करके कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गई। इस घटना के वीडियो में यह पूरा मामला किसी फिल्मी दृश्य की तरह नजर आ रहा है, जिसमें दुल्हन चिल्ला-चिल्ला कर यह कहती दिख रही है कि वह जाना नहीं चाहती, जबकि पुलिसकर्मी उसे एक निजी वाहन की ओर खींचकर ले जाते दिख रहे हैं।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने दूल्हे को भी दुल्हन के पास जाने से रोका। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अधिकारी दुल्हन को चिल्लाकर वाहन में बैठने के लिए कह रहा है, जिसके बाद युवती को वाहन के भीतर धक्का दिया गया और अन्य अधिकारी भी उसमें बैठकर घटनास्थल से चले गए।

युवक और युवती ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा कि दुल्हन अल्फिया को बाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से दूल्हे अखिल के साथ गई थी। अल्फिया ने कहा, ‘‘अखिल भी वहां पहुंच गया था और मेरा बयान दर्ज करने के बाद मुझे अखिल के साथ जाने दिया गया।’’

गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई थी दर्ज: पुलिस

इस बीच, अलाप्पुझा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इसके तहत उन्हें महिला को वहां की एक अदालत में पेश करना था। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अधिकारियों को महिला को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया था। वे सिर्फ अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रहे थे। मुझे उनके द्वारा बल प्रयोग किए जाने की जानकारी नहीं है। लड़की ने अदालत को बताया कि वह दूल्हे के साथ जाना चाहती है और वह उसके साथ चली गई।’’

उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि इसमें शामिल अधिकारियों ने बल प्रयोग किया था या नहीं। दूसरी ओर, अल्फिया ने कहा कि पुलिस उसे ले गई, जबकि उसने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि वह अखिल के साथ अपनी मर्जी से विवाह करने के लिए उसके साथ जा रही है, जिसे वह एक साल से अधिक समय से जानती है। उसने कहा, ‘‘उसके बाद कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत मेरे माता-पिता ने दर्ज कराई थी। वे नहीं चाहते कि मैं उसके (अखिल के) साथ रहूं। वे मुझे उससे दूर करना चाहते हैं।’’ 

पुलिस पर शादी रोकने और जबरन दुल्हन को ले जाने का आरोप

अखिल ने बताया कि वे जब विवाह करने से जा रहे थे, उससे पहले क्या हुआ। उसने कहा, ‘‘पुलिस कायमकुलम से दो वाहनों में आई थी। उन्होंने शादी होने से रोका और उसे (अल्फिया को) जबरन खींच कर ले गए।’’

उसने कहा, ‘‘कोवलम पुलिस थाने में भी उन्होंने मुझे उसके पास नहीं जाने दिया, उन्होंने मुझे धक्का दिया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।’’ बहरहाल, उन्होंने इस घटनाक्रम के बाद भी विवाह करने का फैसला किया है। अल्फिया और अखिल ने कहा, ‘‘शादी कल होगी।’’ अखिल ने कहा कि वे पुलिस के आचरण के खिलाफ शिकायत करेंगे।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह