लाइव न्यूज़ :

केरल के सांसद, विधायक ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नहीं बुलाये जाने को प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:39 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 21 दिसंबर कांग्रेस के एक सांसद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में यहां केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है क्योंकि उन्हें कथित रूप से इस कार्यक्रम में निमंत्रित नहीं किया गया।

कांग्रेस सासंद राजमोहन उन्निथन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि वह संसद में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें निमंत्रित नहीं करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

कासरगोड से सांसद ने कहा, ‘‘किसी प्रोटोकॉल का पालन किये बगैर यह समारोह पूरी तरह भगवा कार्यक्रम में तब्दील हो गया है जहां सिर्फ भाजपा के प्रतिनिधि होंगे। यह आपत्तिनजनक एवं पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्निथन ने आरोप लगाया, ‘‘केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय का यह कदम देश में उच्च शिक्षा के भगवाकरण का ताजा उदाहरण है।’’

माकपा विधायक सी एच कुन्हांबू ने भी ऐसा ही आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर उनके उद्मा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रित नहीं किये जाने पर नाखुशी प्रकट की है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मुझे इस कार्यक्रम की सूचना मिली, जिसमें राष्ट्रपति शिरकत करेंगे।

हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अतिथियों को निमंत्रित करने का निर्णय सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल अधिकारियों ने लिया है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविंद कासरगोड, कोच्चि, और तिरुवनंतपुरम के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए केरल की तीन दिनों की यात्रा पर मंगलवार अपराह्न यहां पहुंचे।

राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जो आज शाम कासरगोड पेरिया परिसर में होगा।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के स्थानीय स्वशासन एवं आबकारी मंत्री एम वी गोविंदन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति कोच्चि रवाना होंगे, जहां 22 दिसंबर को वह नौसेना अड्डे पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?