लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री ने पहले फहराया उल्टा तिरंगा फिर दी सलामी; विपक्ष ने खड़ा किया बखेड़ा, बीजेपी ने मांगा इस्तीफ़ा

By आजाद खान | Updated: January 26, 2022 18:19 IST

इस पर भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा, "यह गंभीर चिंता का विषय है कि तिरंगे को उल्टा फहराने के बाद मंत्री ने भी सलामी दी।"

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का मामला सामने आया है।मंत्री अहमद देवरकोविल ने राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने के बाद सलामी भी दी थी।इस विवाद पर भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने इस्तीफा की मांग की है।

कासरगोड: केरल के एक मंत्री ने बुधवार को जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया, जिससे राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तिरंगे के प्रति अनादर दिखाने के लिए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह घटना उस समय हुई जब वाम सरकार में बंदरगाह और पुरातत्व विभाग संभालने वाले मंत्री अहमद देवरकोविल ने बुधवार सुबह यहां म्यूनिसिपल स्टेडियम में झंडा फहराया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के सहयोगी इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) के नेता देवरकोविल जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर मौजूद मंत्री, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित किसी ने भी इस चूक पर ध्यान नहीं दिया। झंडा फहराने के बाद मंत्री ने ध्वज को सलामी दी और भाषण देना शुरू किया। इसी बीच कार्यक्रम को कवर करने के लिए वहां मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने त्रुटि की ओर इशारा किया। फिर मंत्री तुरंत वापस आए, ध्वज को नीचे किया और सही ढंग से फिर से झंडा फहराया। 

भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने इस्तीफा की मांग की

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रमुख के. सुरेंद्रन ने देवरकोविल को तत्काल इस्तीफा देने के लिए कहा और मंत्री एवं राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किए जाने की मांग की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है कि तिरंगे को उल्टा फहराने के बाद मंत्री ने भी सलामी दी। यह हास्यास्पद है कि इतनी गंभीर गलती के बावजूद न तो मंत्री को और न ही अधिकारियों को गलती का अहसास हुआ।’’ सुरेंद्रन ने मांग की कि राज्य के डीजीपी इस घटना की जांच के आदेश दें। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद राजमोहन उन्नीथन ने घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :केरलभारतगणतंत्र दिवसBJPLeft Front
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप