लाइव न्यूज़ :

केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड और ओडिशा के सीएम को केन्द्रीय मंत्री ज्यातिरादित्य सिधिया ने लिखा पत्र, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2021 15:08 IST

देश में विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये अगले चार से पांच साल में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डों का विकास एवं विस्तार करने की पहल की है।

Open in App
ठळक मुद्देएएआई को राज्य में हवाइअड्डे का विस्तार करने के लिये 152.5 एकड़ भूमि की जरूरत है।राज्य सरकार ने अभी तक यह भूमि प्राधिकरण को नहीं सौंपी है।खजुराहो हवाईअड्डे में बेसिक रनवे स्ट्रिप के लिये 20 एकड़ भूमि की जरूरत है।

नई दिल्लीः केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिधिया ने केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से हवाईअड्डों के लिये भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न ढांचागत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द निपटाने का आग्रह किया।

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश में विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये अगले चार से पांच साल में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डों का विकास एवं विस्तार करने की पहल की है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि एएआई को राज्य में हवाइअड्डे का विस्तार करने के लिये 152.5 एकड़ भूमि की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक यह भूमि प्राधिकरण को नहीं सौंपी है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि खजुराहो हवाईअड्डे में बेसिक रनवे स्ट्रिप के लिये 20 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसी प्रकार ग्वालियर हवाईअड्डे में सिविल इन्क्लेव के विस्तार के लिये 110 एकड़ और इंदौर हवाईअड्डे में दूसरे रनवे और संबंधित ढांचागत सुविधाओं के लिये 2,314 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि अकोला हवाईअड्डे पर बेसिक रनवे स्ट्रिप और अतिरिक्त सुविधाओं के लिये एएआई को 234.21 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। ‘‘एएआई को इसमें से केवल 149.95 एकड़ जमीन ही उपलब्ध कराई गई है शेष 84.26 एकड़ अभी दी जानी है।’’ इसी प्रकार औरंगाबाद में भी 182 एकड़ भूमि की जरूरत है।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाकेरलमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेओड़िसानवीन पटनायकनागा पीपुल्स फ्रंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब