लाइव न्यूज़ :

Kerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 12:07 IST

Kerala local body polls 2025 results LIVE:यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देKerala local body polls 2025 results LIVE:  यूडीएफ 43 नगरपालिकाओं, सात जिला पंचायतों और चार निगमों में आगे है।Kerala local body polls 2025 results LIVE:  एलडीएफ 26 नगरपालिकाओं, छह जिला पंचायतों और एक निगम में आगे है। Kerala local body polls 2025 results LIVE: तिरुवनंतपुरम नगर निगम के रुझानों में एलडीएफ उसे कड़ी टक्कर देता दिख रहा है।

तिरुवनंतपुरमः तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर NDA है। LDF के 22 वार्डों के मुकाबले 42 वार्डों में अपनी बढ़त बना ली है। UDF ने 14 वार्डों में बढ़त हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया है। उसकी जीत ज्यादातर LDF की मौजूदा सीटों पर हुई है। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों से पता चला कि यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है।

एसईसी द्वारा साझा किए गए प्रारंभिक रुझानों से पता चला कि सुबह 9.25 बजे तक सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 261 और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 228 ग्राम पंचायतों में आगे थे। शुरुआती रुझानों के अनुसार यूडीएफ 43 नगरपालिकाओं, सात जिला पंचायतों और चार निगमों में आगे है।

जबकि एलडीएफ 26 नगरपालिकाओं, छह जिला पंचायतों और एक निगम में आगे है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 15 ग्राम पंचायतों, तीन नगरपालिकाओं और एक निगम में आगे है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के रुझानों में एलडीएफ उसे कड़ी टक्कर देता दिख रहा है।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता रही है। मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है। तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और वडाकारा सहित कुछ मतगणना केंद्रों पर बूथ एजेंट और उम्मीदवारों को प्रवेश देने को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं।

इन नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :केरलकेरल विधानसभा चुनावBJPपिनाराई विजयनकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारत अधिक खबरें

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड