लाइव न्यूज़ :

केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन जेल से रिहा, हाथरस गैंगरेप के बाद हुई थी गिरफ्तारी 

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 14:03 IST

दरअसल, हाथरस में दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप था कि कप्पन के वहां जाने का इरादा इलाके में अशांति फैलाना था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार सिद्दीकी कप्पन जेल से हुए रिहा।केरल के पत्रकार कप्पन 28 महीनों से यूपी की जेल में बंद थे।कप्पन पर हाथरस गैंगरेप केस में अशांति फैलाने का आरोप था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को रिहाई मिल गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे सिद्दीक को 28 महीने बाद गुरुवार को जेल ने रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि सिद्दीक को लगभग दो साल पहले यूपी पुलिस ने गिफ्तार किया था, जब वह हाथरस जा रहा था।

दरअसल, हाथरस में दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप था कि कप्पन के वहां जाने का इरादा इलाके में अशांति फैलाना था। बता दें कि कप्पन और अन्य तीन लोगों पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध रखने और हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

सिद्दीक कप्पन पर आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। पिछले साल फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामले में भी शिकायत दर्ज की थी। इसमें प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से रुपये लेने का आरोप शामिल है। सितंबर 2022 में कप्पन को आतंकवाद के मामले नें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। हालांकि, ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग केस के कारण उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था। 

वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कप्पन को 23 दिसंबर को जमानत दे दी थी। कप्पन को जमानत से रिहा होने के लिए मुचलके की जरूरत थी, जिसे बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उनकी रिहाई हो सकी है। जेल से रिहा होने के बाद कप्पन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया था। वह अब जेल से बाहर है इसकी उन्हें खुशी है। वह अपनी रिहाई के लिए मीडिया और तमाम उन लोगों का शुक्रिया कहना चाहते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया था। 

टॅग्स :Kappanहाथरस केसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल